सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of fraud of lakhs in the name of organic company

Gorakhpur News: भागे आरोपी के घर झारखंड पुलिस ने चस्पा किया कुर्की नोटिस

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Case of fraud of lakhs in the name of organic company
विज्ञापन
- ऑर्गेनिक कंपनी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला
Trending Videos

- झारखंड पुलिस ने आत्मसमर्पण न करने पर गगहा के आरोपी की संपत्ति कुर्की की चेतावनी दी

गगहा। ऑर्गेनिक इंडिया एग्रोटेक कंपनी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में झारखंड पुलिस ने लंबे समय से भागे गगहा के आरोपी प्रदीप चंद के घर शुक्रवार को कुर्की का नोटिस चस्पा किया। झारखंड पुलिस ने आत्मसमर्पण न करने पर संपत्ति कुर्की करने की चेतावनी दी है।
झारखंड के लातेहार जिले की हेरहंज थाना पुलिस, गगहा थाना क्षेत्र के नर्रे गांव में शुक्रवार को पहुंची। जहां आरोपी के आवास पर मुनादी कराते हुए न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि आरोपी जल्द ही न्यायालय या संबंधित थाने में आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मामला हेरहंज थाना क्षेत्र निवासी रघुनाथ प्रसाद की शिकायत से जुड़ा है। पीड़ित ने ऑर्गेनिक इंडिया एग्रोटेक’ नामक कंपनी पर प्रखंड स्तर का डीलर बनाने के नाम पर 3.65 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया था। बताया गया कि कंपनी की ओर से जैविक खाद और पौधारोपण के व्यवसाय के नाम पर डीलरशिप देने का झांसा दिया गया था। जनवरी 2019 में रकम लेने के बाद कंपनी के कर्मचारी अपने मोबाइल फोन बंद कर भाग गए थे। फिलहाल झारखंड पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed