{"_id":"69d96784eaeffb91b50e0646","slug":"rape-case-of-ninth-grader-student-social-media-addiction-led-her-astray-now-only-regrets-remain-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-1286279-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सोशल मीडिया ने हाईफाई जिंदगी की चाहत जगाई...एक गलत कदम से हुई तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सोशल मीडिया ने हाईफाई जिंदगी की चाहत जगाई...एक गलत कदम से हुई तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला, सोशल मीडिया की लत ने भटकाया तो अब सिर्फ हाथ में पछतावा
गोरखपुर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार कक्षा नौवीं की छात्रा अब अपने फैसलों पर पछता रही है। सोशल मीडिया की लत ने हाईफाई जिंदगी की चाहत जगाई तो एक गलत कदम से उसकी पूरी जिंदगी तबाह हो गई। वह बिखरी तो सबने उसका फायदा उठाया। जो भी मिला, भरोसा देकर उसकी आबरू लूटी। पुलिस कार्रवाई कर रही है, लेकिन पीड़ित छात्रा बिलखते हुए कहती है-वह अब कहीं की नहीं रही। उसके माता-पिता भी गहरे सदमे में हैं।
छात्रा की मां ने बताया कि बेटी शुरू से ही पढ़ाई में ठीक थी। धीरे-धीरे उस पर सोशल मीडिया का चस्का लगा और फिर हाईफाई जिंदगी की चाहत का असर बढ़ने लगा। वह परिवार को नजरअंदाज करने लगी। स्कूल जाना छोड़कर इधर-उधर भटकने लगी। वह अपनी सुंदरता और दिखावे को ज्यादा महत्व देने लगी और उसे लगा कि शहर में जाकर वह एक अलग और बेहतर जीवन जी सकती है। इसी सोच के चलते वह बीते एक नवंबर को घर से बिना बताए निकल गई।
घर से जाने के बाद वह एक ऐसे माहौल में पहुंच गई, जहां उसका सामना फरेब की दुनिया से हुआ। वहां उसे पग-पग पर बदनीयती का सामना करना पड़ा। किसी ने उसे पत्नी तो किसी ने बहन भी बनाकर दुष्कर्म किया। धीरे-धीरे वह शोषण के जाल में फंसती चली गई।
दवा देकर अलग-अलग कमरों में भेजती थी मुंहबोली भाभी
पीड़िता के अनुसार, देवरिया के रुद्रपुर पांडेय टोला निवासी एमबीए छात्र मानवेंद्र पांडेय ने उसे चार दिन तक अपने किराए के कमरे में रखकर दुष्कर्म किया। इसके बाद मालवीय चौक रुस्तमपुर निवासी रोहित साहनी, उसकी पत्नी निशा चौहान (मुंहबोली भाभी) के पास छोड़ आया। आरोप है कि वहां उसे तीन कमरों के बने एक घर में रखा जाता था। वहां अन्य लड़कियां और कुछ महिलाएं भी रहती थीं। उसे दिनभर अलग-अलग कमरों में भेजा जाता था जहां उसके साथ दुष्कर्म किया जाता था। वहां मौजूद महिलाएं उन लोगों से रुपये वसूलती थीं, जो उसके साथ जबरन संबंध बनाते थे। दर्द होने पर उसे दवा दी जाती थी। इसके बाद दूसरे के पास भेज दिया जाता था। एक दिन में चार से पांच लोग के साथ उसे सोना पड़ता था। इसके एवज में वहां मौजूद निशा और रिया शुक्ला उर्फ नीतू उसे महंगे मोबाइल, अच्छी लाइफ स्टाइल में रहने का आश्वासन भी दिया करती थीं।
परिजनों में दहशत और डर का माहौल
पीड़िता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ, वह किसी भी परिवार के लिए असहनीय है। उन्हें अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है और साथ ही जान-माल का डर भी बना हुआ है। मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ बेहद क्रूर और अमानवीय व्यवहार हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। पिता के अनुसार, गांव में तनाव और भय का माहौल बना हुआ है, जिससे परिवार मानसिक रूप से टूट चुका है। पीड़िता की दादी घटना की चर्चा होते ही भावुक हो गईं और फफक-फफक कर रो पड़ीं। परिवार के अन्य सदस्य भी इस दर्दनाक घटना को याद कर खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वे न्याय की उम्मीद तो कर रहे हैं, लेकिन साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता भी बनी हुई है।
पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल से कुछ फोटो और वीडियो के साथ ही सीडीआर से भी अहम साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
--
Trending Videos