सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   To avoid toll, heavy vehicle movement on Khajni road became the reason for accidents.

Gorakhpur News: रेलिंग तोड़ आमी नदी में गिरा ट्रेलर, चालक सुरक्षित

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
To avoid toll, heavy vehicle movement on Khajni road became the reason for accidents.
विज्ञापन
टोल बचाने के लिए खजनी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बनी हादसों की वजह
Trending Videos


उनवल। खजनी-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित छताई पुल पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जब तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे आमी नदी में जा गिरा। सूचना पर पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ठाकुरपुर थाना गुलरिया निवासी चालक राजेश कुमार पासवान को सुरक्षित बाहर निकालकर खजनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे मामूली चोटें आई हैं।
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि खजनी मार्ग पर टोल बचाने के उद्देश्य से भारी ट्रक और ट्रेलर बड़ी संख्या में इस रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, जिससे सड़क पर दबाव बढ़ गया है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर पुल पार करते समय अचानक डगमगाने लगा और चालक के नियंत्रण खोने पर सीधे नदी में गिर गया। जोरदार आवाज के साथ हुए इस हादसे के बाद पुल से गुजर रहे अन्य वाहन भी रुक गए।
नदी में फैली जलकुंभी के बीच ट्रेलर का अधिकांश हिस्सा डूब गया, जिससे कुछ समय तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी ग्राम सखरी थाना चौरीचौरा निवासी खुर्शीद अहमद को घटना की सूचना दे दी गई है। ट्रेलर को बाहर निकालने के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed