सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A case of Suba Bazaar in the Khorabar police station area, gold, silver and cash were stolen after the safe was broken into, the incident took place a short distance from the police station.

Gorakhpur News: शटर का ताला काटकर ज्वेलरी की दुकान से 12 लाख की चोरी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
A case of Suba Bazaar in the Khorabar police station area, gold, silver and cash were stolen after the safe was broken into, the incident took place a short distance from the police station.
विज्ञापन
- खोराबार थाना क्षेत्र के सूबा बाजार का मामला ,तिजोरी तोड़कर सोना-चांदी व नकदी पर हाथ साफ, थाने से चंद दूरी पर वारदात
Trending Videos

- लगातार चोरी की घटनाओं से सूबा बाजार के व्यापारी आक्रोशित, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के सूबा बाजार में बुधवार रात ज्वेलरी की दुकान के शटर का ताला काटकर तिजोरी से 12 लाख रुपये कीमत के जेवर और नकदी चोरी हो गई। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाने से चंद कदम की दूरी पर दुकान है।
जानकारी के अनुसार, सूबा बाजार निवासी राकेश कुमार वर्मा की रिया ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह बुधवार रात दुकान बंद कर अपने आवास मदरहवा चले गए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला कटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी भी तोड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक नकाबपोश युवक रात करीब 3:03 बजे दुकान के पास आता दिखाई दिया, जो करीब 3:45 बजे चोरी कर भाग निकला। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, नकाबपोश दुकान से लगभग चार किलो चांदी के जेवर, 30 ग्राम सोने के जेवर और करीब 70 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है।
सीओ अरुण कुमार यश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
--
जल्द पर्दाफाश न होने पर व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सूबा बाजार में पिछले एक माह से हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ताजा चोरी की घटना के बाद व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामदरस गुप्ता ने कहा कि थाना क्षेत्र से महज चंद दूरी पर इस तरह की घटना होना पुलिस गश्त पर सवाल खड़ा करता है। उनका कहना है कि अपराधियों में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो व्यापारी एसएसपी और अन्य अधिकारियों से मिलकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं, स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता एवं दुकानदार चंदन जायसवाल ने भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रहीं हैं लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। उन्होंने चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed