फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A major accident was averted thanks to the quick thinking of the assistant loco pilot.

Gorakhpur News: वंदेभारत के बीमार लोको पायलट की हुई जांच, स्वस्थ मिले

Tue, 14 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
A major accident was averted thanks to the quick thinking of the assistant loco pilot.
गोरखपुर। गोरखपुर-पटना वंदेभारत (26502) में अचानक बेहोश हुए लोको पायलट (ड्राइवर) हेमंत की स्वास्थ्य की जांच सोमवार को रेलवे अस्पताल में हुई। डॉक्टरों की टीम ने शुगर, बीपी, ईसीजी के साथ ही ईको भी कराया गया। सभी तरह की जांचे सामान्य मिलीं। अचानक से एसिडिटी की वजह से वे बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन

रविवार को गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस कैंट से रवाना हुई थी कि इसके लोको पायलट हेमंत अचानक बेहोश हो गए। सहायक लोको की सूझबूझ से बड़ा हादसा बच गया। मुख्य चालक को बेहोश होते देख सहायक लोको पायलट ने कमाल संभाली और किसी तरह से ट्रेन को उनौला में रोक दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने जांच की और हेमंत होश में आ गए। ट्रेन लेकर वे रवाना हुए थे कि पिपराइच स्टेशन पहुंचते ही तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद गोरखपुर से लोको पायलट, लोको इंस्ट्रक्टर और मालगाड़ी के गार्ड को पिपराइच भेजकर ट्रेन को रवाना किया गया। लोको पायलट हेमंत को गोरखपुर स्थित ललित नारायण मिश्र रेलवे अस्पताल लाया गया जहां उनकी सभी प्रकार की जांचें कराई गईं। जांच रिपोर्ट में वे स्वस्थ मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed