{"_id":"69bf02ef9e1db776a4004487","slug":"a-mason-from-campierganj-got-a-bar-stuck-in-his-leg-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1265714-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरडी : डॉक्टरों ने निकाला पैर में फंसा एक मीटर लंबा सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरडी : डॉक्टरों ने निकाला पैर में फंसा एक मीटर लंबा सरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों ने एक युवक के पैर से करीब एक मीटर लंबा सरिया सफलतापूर्वक निकालने में सफलता हासिल की। यह मामला कैंपियरगंज के 28 वर्षीय राजमिस्त्री का है, जो भवन निर्माण के दौरान फिसल गया और बाउंड्री वॉल पर गिर पड़ा। गिरने के दौरान सरिया उसके दाएं पैर की जांघ में आर-पार धंस गया।
घायल युवक को तुरंत बीआरडी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक नरेंद्र चौधरी और उनकी टीम ने सर्जरी कर सरिया निकाल दिया। डॉक्टरों ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और युवक की हालत स्थिर है। सर्जरी के बाद युवक को घर भेज दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने के कारण किसी भी प्रकार की जटिलता नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा उपायों का पालन न करना गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है और हमेशा हेलमेट, सुरक्षा बेल्ट और उचित उपकरणों का उपयोग करना चाहिए।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने बताया कि इस प्रकार के गंभीर मामलों में तुरंत चिकित्सकीय मदद मिलने से मरीज को स्थायी चोट से बचाया जा सकता है। उन्होंने आम लोगों से कहा कि किसी भी निर्माण स्थल या घर के निर्माण के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
Trending Videos