सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD: Student who has been giving MBBS exam for 11 years fails again

बीआरडी : 11 साल से एमबीबीएस परीक्षा दे रहा छात्र फिर फेल

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 25 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
BRD: Student who has been giving MBBS exam for 11 years fails again
विज्ञापन
इंडियन मेडिकल काउंसिल के नियमों के तहत फिर से पढ़ाई की मिली अनुमति
Trending Videos

आजमगढ़ का रहने वाला है छात्र, पिता महराजगंज में दरोगा


गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 साल से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा छात्र फिर दो विषयों में फेल हो गया है। रिजल्ट आने के बाद बीआरडी प्रशासन ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक, अब उसे फिर से परीक्षा देने का मौका मिल सकता है।

आजमगढ़ का रहने वाला एमबीबीएस छात्र 2014 बैच का है। उसके पिता महराजगंज में दरोगा हैं। अब तक वह एक बार भी प्रथम वर्ष की परीक्षा को पास नहीं कर सका है। अब उसने हॉस्टल भी छोड़ दिया है। पिता के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस बार उसने परीक्षा दी थी और दो विषयों में फेल हो गया है। हालांकि, नियमों के चलते उसका दाखिला रद्द करने में भी अड़चनें हैं। जनवरी 2026 में प्राचार्य ने एकेडमिक कमेटी को मामला सौंपकर जांच करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, 2023 में एनएमसी के नियम मेडिकल कॉलेजों पर लागू हुए। छात्र का प्रवेश इसके पहले का है। ऐसे में नए नियम के तहत उसका दाखिला रद्द नहीं हो सकता है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत छात्र कितने भी वर्ष में पढ़ाई कर सकता है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने बताया कि एमबीबीएस छात्र का रिजल्ट आया है। वह दो विषयों में फेल है। अगर परीक्षा के लिए फॉर्म भरता है तो उसे अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed