सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   BRD Medical College Gorakhpur Student Taking MBBS Exams for 11 Years Fails Again

UP: 11 साल से MBBS परीक्षा दे रहा छात्र फिर फेल, नियमों के तहत इस बार भी पढ़ाई की मिली अनुमति; पिता हैं दरोगा

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 25 Mar 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र 11 साल से परीक्षा दे रहा फिर फेल हो गया। इंडियन मेडिकल काउंसिल के नियमों के तहत फिर से पढ़ाई की अनुमति मिली है। छात्र आजमगढ़ का रहने वाला है। उसका पिता महराजगंज में दरोगा है।

BRD Medical College Gorakhpur Student Taking MBBS Exams for 11 Years Fails Again
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 साल से एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा छात्र फिर दो विषयों में फेल हो गया है। रिजल्ट आने के बाद बीआरडी प्रशासन ने उसके परिजनों को जानकारी दे दी है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के मुताबिक, अब उसे फिर से परीक्षा देने का मौका मिल सकता है।
Trending Videos


आजमगढ़ का रहने वाला एमबीबीएस छात्र 2014 बैच का है। उसके पिता महराजगंज में दरोगा हैं। अब तक वह एक बार भी प्रथम वर्ष की परीक्षा को पास नहीं कर सका है। अब उसने हॉस्टल भी छोड़ दिया है। पिता के मुताबिक, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार उसने परीक्षा दी थी और दो विषयों में फेल हो गया है। हालांकि, नियमों के चलते उसका दाखिला रद्द करने में भी अड़चनें हैं। जनवरी 2026 में प्राचार्य ने एकेडमिक कमेटी को मामला सौंपकर जांच करने को कहा।

 

दरअसल, 2023 में एनएमसी के नियम मेडिकल कॉलेजों पर लागू हुए। छात्र का प्रवेश इसके पहले का है। ऐसे में नए नियम के तहत उसका दाखिला रद्द नहीं हो सकता है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत छात्र कितने भी वर्ष में पढ़ाई कर सकता है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने बताया कि एमबीबीएस छात्र का रिजल्ट आया है। वह दो विषयों में फेल है। अगर परीक्षा के लिए फॉर्म भरता है तो उसे अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed