{"_id":"69c370a14f201bf7000fc089","slug":"a-young-man-died-in-a-family-dispute-in-gorakhpur-beaten-to-death-his-wife-is-in-custody-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में हुई हत्या: पारिवारिक विवाद में पति की पीटकर ले ली जान, पत्नी और बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में हुई हत्या: पारिवारिक विवाद में पति की पीटकर ले ली जान, पत्नी और बेटा गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:50 AM IST
विज्ञापन
सार
मंगलवार रात करीब 12:30 बजे घर के भीतर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान रमेश बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।
गिरफ्तार हत्यारोपी मां और बेटा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित काशीराम आवास में पारिवारिक विवाद ने मंगलवार देर रात गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश बेलदार के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 12:30 बजे घर के भीतर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान रमेश बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद से मृतक के दोनों बेटे घर से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।