फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   GST raid on former minister Pappu Jaiswal's cold storage.

राज्यकर विभाग की छापेमारी: पूर्व मंत्री के कोल्ड स्टोरेज पर छापा, टैक्स चोरी के शक में SIB की कार्रवाई

Thu, 06 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 02:36 AM IST
सार

ज्वाइंट कमिश्नर राज्यकर विभाग यूएन. सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी के इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है। अभी दस्तावेजों का सत्यापन जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी तरह की कर चोरी अथवा बकाया कर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
GST raid on former minister Pappu Jaiswal's cold storage.
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपराइच रोड स्थित पूर्व मंत्री जितेंद्र उर्फ पप्पू जायसवाल के विश्वनाथ कोल्ड स्टोरेज में रखी मूंगफली के कारोबार में टैक्स चोरी के संदेह पर राज्यकर विभाग की विशेष जांच शाखा (एसआईबी) की 12 सदस्यीय टीम ने बुधवार को छापा मारा।

विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-टू (एसआईबी) संजय कुमार और सहायक कमिश्नर उदित नारायण के नेतृत्व में शाम चार बजे पहुंची टीम देर रात तक मूंगफली से संबंधित अभिलेख, ई-वे बिल और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी पड़ताल की।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राज्यकर विभाग को मूंगफली के कारोबार में लाखों रुपये की जीएसटी चोरी की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर कई वाहनों से अधिकारी कोल्ड स्टोरेज पहुंचे। अचानक हुई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान टीम ने ट्रकों से पहुंची मूंगफली के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों का मिलान किया।

अधिकारियों का कहना है कि माल की आवाजाही, ई-वे बिल और अन्य रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि कर देयता का सही आकलन किया जा सके। कार्रवाई के दौरान कोल्ड स्टोरेज परिसर में मौजूद कर्मचारियों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटाई गई।

हालांकि जांच के संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बुधवार शाम करीब चार बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक चली। टीम के सदस्य कोल्ड स्टोरेज में मौजूद रहकर एक-एक दस्तावेज की जांच करते रहे। अधिकारी दस्तावेजों की जांच और रिकॉर्ड के सत्यापन में जुटे हुए हैं।

ज्वाइंट कमिश्नर राज्यकर विभाग यूएन. सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी के इनपुट के आधार पर जांच की जा रही है। अभी दस्तावेजों का सत्यापन जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी तरह की कर चोरी अथवा बकाया कर की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed