फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Principals, nodal officers, and computer operators from 700 educational institutions participated.

Gorakhpur News: छात्रवृत्ति योजनाओं के सफल संचालन को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Thu, 06 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Principals, nodal officers, and computer operators from 700 educational institutions participated.
गोरखपुर। छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाने और आवेदन प्रक्रिया को सुचारु बनाने के उद्देश्य से बुधवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में डीएम की अध्यक्षता में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों की बैठक व कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जनपद के लगभग 700 शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर तथा जन सेवा केंद्रों के संचालकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत करते हुए हजिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रवृत्ति योजना में इस वर्ष किए गए नए बदलावों की जानकारी दी और सभी शिक्षण संस्थानों से समयबद्ध तरीके से आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने का आग्रह किया। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों को अपने संस्थान की प्रोफाइल समय से अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों के आवेदन में किसी प्रकार की समस्या न आए।
विज्ञापन

कार्यशाला में छात्रवृत्ति की समय-सारणी, आवेदन प्रक्रिया और नई व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित प्रधानाचार्यों, नोडल अधिकारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों की ओर से पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से जुड़े शिक्षण संस्थानों को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति तथा राज्य सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पिछले वर्ष सामने आई तकनीकी और प्रक्रियागत समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। अंत में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी शिक्षण संस्थान निर्धारित समय के भीतर अपनी जिम्मेदारियां पूरी करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को बिना किसी परेशानी के छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed