फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A teenager was beaten to death by a group of unruly youths in Pipraich, Gorakhpur.

UP: छेड़खानी विवाद में 9 साल के किशोर की पीट-पीटकर हत्या, दूसरा किशोर गंभीर; लाठी-रॉड से हमला से किया हमला

Sun, 02 Aug 2026 10:57 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पिपराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, पिपराइच Published by: Rohit Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 10:57 AM IST
सार

शनिवार रात करीब नौ बजे राजू सिंह का बेटा शिवकुमार और उनके साढ़ू अरविंद सिंह का नौ वर्षीय पुत्र सरस सिंह बेला चौराहे पर दुकान जा रहे थे। आरोप है कि केवटान टोला के कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर लाठी, डंडे, रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
A teenager was beaten to death by a group of unruly youths in Pipraich, Gorakhpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला चौराहे पर शनिवार रात पुरानी रंजिश में दो किशोरों पर हुए जानलेवा हमले में नौ वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस पर पहले की शिकायत और घटना की सूचना के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


माधोपुर निवासी राजू सिंह के अनुसार, करीब एक माह पहले उन्होंने बेटी से छेड़खानी के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जिससे दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा।

विज्ञापन

शनिवार रात करीब नौ बजे राजू सिंह का बेटा शिवकुमार और उनके साढ़ू अरविंद सिंह का नौ वर्षीय पुत्र सरस सिंह बेला चौराहे पर दुकान जा रहे थे। आरोप है कि केवटान टोला के कुछ लोगों ने दोनों को घेरकर लाठी, डंडे, रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों को पहले सीएचसी पिपराइच और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। देर रात इलाज के दौरान सरस सिंह की मौत हो गई जबकि शिवकुमार का इलाज जारी है। बालक की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है।

उनका कहना है कि यदि छेड़खानी के मामले में पहले ही कार्रवाई होती और घटना की सूचना पर पुलिस समय से पहुंचती तो यह वारदात टाली जा सकती थी। पुलिस ने एफआईआर में आवश्यक धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। गांव में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed