सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Abhilipsa Panda said in the press conference that her wish to visit the city of Gorakhnath has been fulfilled.

UP: ‘हर हर शंभू’ से मिली पहचान,3 साल की उम्र से शुरू किया भजन- गोरखपुर को बताया चर्चित और आध्यात्मिक शहर

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
सार

अभिलिप्सा पंडा ने बताया कि तीन वर्ष की आयु से ही उन्होंने भजन गाना शुरू कर दिया था। वर्ष 2022 में रिलीज हुआ उनका चर्चित भजन हर हर शंभू लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और उन्हें व्यापक पहचान मिली। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य तेजी से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है और महिलाओं की सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है।

Abhilipsa Panda said in the press conference that her wish to visit the city of Gorakhnath has been fulfilled.
अभिलिप्सा पण्डा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भगवान भोलेनाथ के भजनों को स्वर देने वाली उड़ीसा की प्रसिद्ध गायिका अभिलिप्सा पांडा का कार्यक्रम मंगलवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित होगा। कार्यक्रम से पूर्व सोमवार को गोरखपुर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। बताया कि उन्होंने तीन साल की उम्र से भजन गाना शुरू किया था। हर हर शंभू गाने से उन्हें पहचान मिली।

Trending Videos


प्रेसवार्ता में अभिलिप्सा पंडा ने कहा कि गोरखपुर एक चर्चित और आध्यात्मिक शहर है। यहां आने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी। गुरु गोरखनाथ पर आधारित चित्र देखने के बाद इस नगरी में आने का आकर्षण और बढ़ गया था, जो अब पूरा हुआ है। कहा कि उनका पारिवारिक वातावरण सांस्कृतिक रहा है और माता-पिता भी कला से जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष की आयु से ही उन्होंने भजन गाना शुरू कर दिया था। वर्ष 2022 में रिलीज हुआ उनका चर्चित भजन हर हर शंभू लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ और उन्हें व्यापक पहचान मिली। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य तेजी से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है और महिलाओं की सुरक्षा पहले से बेहतर हुई है।

उन्होंने सुझाव दिया कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए विद्यालयों में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण अनिवार्य किया जाना चाहिए। अभिलिप्सा ने बताया कि आजकल लोग भजनों को अधिक पसंद कर रहे हैं, इसलिए वह भक्ति संगीत को प्राथमिकता देती हैं। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने ‘हर-हर शंभू’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति भी दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed