{"_id":"6993fcd277ed3b58100ebe45","slug":"police-team-from-gorakhpur-went-to-kushinagar-to-raid-by-scorpio-inspector-killed-5-injured-in-road-accident-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गई दरोगा की जान: गोरखपुर पुलिस टीम महराजगंज में दबिश देने गई, हादसा- SSI संग 5 अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में गई दरोगा की जान: गोरखपुर पुलिस टीम महराजगंज में दबिश देने गई, हादसा- SSI संग 5 अन्य घायल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:00 AM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस टीम जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई करने कुशीनगर गई थी। लौटते समय सुबह करीब साढ़े छह बजे कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र से गोरखपुर की ओर आ रही स्कार्पियो श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास पहुंची, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
मृतक दरोगा संतोष कुमार की फाइल फोटो. घटनास्थल पर घायल पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर पुलिस टीम की स्कार्पियो बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र से दबिश देकर लौट रही टीम की गाड़ी श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रामगढ़ताल थाने में तैनात दारोगा संतोष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि वरिष्ठ उप निरीक्षक और एक महिला दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जालसाजी के एक मामले में कार्रवाई करने कुशीनगर गई थी। लौटते समय सुबह करीब साढ़े छह बजे कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र से गोरखपुर की ओर आ रही स्कार्पियो श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास पहुंची, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कार्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां दारोगा संतोष कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हादसे में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा और महिला दारोगा गीता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक की हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।