{"_id":"69941e8fa67c0c9884084767","slug":"up-board-exams-begin-on-wednesday-with-1-31-lakh-students-appearing-at-197-exam-centres-in-gorakhpur-2026-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: गोरखपुर में इन 197 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी, 1.31 लाख छात्र-छात्राएं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: गोरखपुर में इन 197 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी, 1.31 लाख छात्र-छात्राएं होंगे शामिल
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही हैं। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने फूल प्रूफ इंतजाम किए हैं। इस बार जिले में कुल 197 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग एक लाख 31 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी।
- फोटो : एआई।
विज्ञापन
विस्तार
जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी 197 केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल से परीक्षाएं विधिवत प्रारंभ होंगी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का मिलान कर सुरक्षित रूप से वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सोमवार को सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की गई।
Trending Videos
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ.अमरकांत सिंह , प्राचार्य डॉ. विश्वप्रकाश सिंह, उप प्राचार्य किरन अरेटो आदि ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सभी केंद्रों की लाइव माॅनिटरिंग की, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कुल 10 सचल दलों का गठन किया गया है, जिनमें 6 टीमें जिला स्तर की और 4 टीमें मंडल स्तर की हैं। ये टीमें परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुलेंगे पेपर के लॉकर
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो रही हैं। परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने फूल प्रूफ इंतजाम किए हैं। इस बार जिले में कुल 197 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग एक लाख 31 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों का पहला प्रश्नपत्र हिंदी का होगा। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक निर्धारित समय सारणी के अनुसार संपन्न होगी।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी केंद्रों पर पेपर वाले लॉकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में खोले जाएंगे। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है।