फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS: Hip surgery performed with patient lying prone; young man stood up within 24 hours.

एम्स : पेट के बल लिटाकर की कूल्हे की सर्जरी, 24 घंटे में खड़ा हुआ युवक

Sun, 12 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 12 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Hip surgery performed with patient lying prone; young man stood up within 24 hours.
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों ने एक जटिल कूल्हे के फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन कर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। युवक की पेट के बल लिटाकर एसिटाबुलम तकनीक से सर्जरी की गई। ऑपरेशन के मात्र 24 घंटे के भीतर युवक खड़ा हो गया और चलने भी लगा।
विज्ञापन

बिहार के सिवान निवासी युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। दुर्घटना में उसके कूल्हे की हड्डी (एसिटाबुलम) फ्रैक्चर हो गई। परिजन पहले उसे सिवान के कई अस्पतालों में ले गए लेकिन कहीं भी सर्जरी नहीं हो सकी। इसके बाद गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भी चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजन उसे एम्स लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति का आकलन कर छह घंटे के भीतर ऑपरेशन का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान मरीज को पेट के बल लिटाकर बगल की ओर से चीरा लगाया गया। चिकित्सकों ने फ्रैक्चर वाली हड्डी को दो प्लेट और 12 स्क्रू की सहायता से जोड़कर स्थिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. अरुण पांडेय, डॉ. सुहास मल्ल और डॉ. अरविंद कुमार शामिल रहे। चिकित्सकों ने बताया कि कूल्हे के इस प्रकार के फ्रैक्चर में शुरुआती पांच दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। समय पर सर्जरी नहीं होने पर मरीज को स्थायी विकलांगता या कूल्हे की कार्यक्षमता खोने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि पेट के बल लिटाकर इस प्रकार की सर्जरी तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होती है लेकिन समय पर उपचार मिलने से मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed