सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Allegations against maternal aunt and her family, police investigating both suicide and murder angles

Gorakhpur News: किशोर की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Allegations against maternal aunt and her family, police investigating both suicide and murder angles
विज्ञापन
गोरखपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, वहीं पिता ने मुंहबोली बुआ (मकान मालिक की बेटी) और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। रामगढ़ताल थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos

देवरिया जिले के भाटपाररानी क्षेत्र के रुचापार गांव निवासी भानु प्रताप मिश्रा का बेटा रवि मिश्रा अपनी मां के साथ 29 मार्च को खोराबार के जंगल सिकरी में आयोजित उपनयन संस्कार में शामिल होने आया था। अगले दिन उसकी मां लौट गई, जबकि रवि वहीं रुक गया। बताया जा रहा है कि दो अप्रैल की सुबह वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से गायब हो गया। परिजनों द्वारा तलाश किए जाने पर दोपहर में लखनऊ फोरलेन किनारे खिरवनिया गांव के पास पेड़ से उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता ने आरोप लगाया कि मकान मालिक की बेटी और उसके परिजनों ने उनके बेटे को रोक लिया था और दो अप्रैल की सुबह उसकी हत्या कर दी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, लेकिन किशोर के हाथ में चोट के निशान मिलने से मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन हत्या के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।
परिजनों के अनुसार, मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल को लेकर मुंहबोली बुआ ने उसे डांटा था, जिससे वह नाराज था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।
एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed