सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Before committing suicide, woman had filed a complaint against her co-worker at Chauri Chaura police station.

Gorakhpur News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, युवती ने फंदे से लटक कर दी थी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
सार

विदेश में काम करने वाले शख्स की पुत्री (22) चौरीचौरा स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। आरोप था कि वहीं, भोपा बाजार निवासी एक युवक भी पहले उसी दुकान पर कार्यरत था। आरोप है कि युवक ने युवती का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

Before committing suicide, woman had filed a complaint against her co-worker at Chauri Chaura police station.
विज्ञापन

विस्तार

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर फंदे से लटक कर जान दी थी। धमकी से परेशान युवती ने सुसाइड से एक दिन पहले आरोपी युवक के खिलाफ थाने में भी तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसकी जानकारी परिजनों ने दी।

Trending Videos


परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विदेश में काम करने वाले शख्स की पुत्री (22) चौरीचौरा स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करती थी। आरोप था कि वहीं, भोपा बाजार निवासी एक युवक भी पहले उसी दुकान पर कार्यरत था। आरोप है कि युवक ने युवती का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने बेटी की तय शादी में भी बाधा डालने की कोशिश की। वह लगातार लड़की के होने वाले ससुराल पक्ष को फोन कर शादी न करने की धमकी दे रहा था।

इससे युवती काफी तनाव में थी और बदनामी के डर से गहरे अवसाद में चली गई थी। युवती ने बुधवार को आरोपी युवक समेत दो अन्य युवकों की शिकायत चौरीचौरा थाने में की थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह लगातार धमकियों और मानसिक उत्पीड़न का शिकार हो रही है। बावजूद इसके समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे युवती ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक गई। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
प्रियंका के पिता विदेश (दुबई) में कार्यरत हैं, जबकि उसका भाई बंगलूरू से घटना की सूचना मिलने पर घर पहुंचा। इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed