{"_id":"6a57f027c7660534dc057373","slug":"biryani-sample-collected-from-a-shop-in-the-railway-station-area-notice-issued-for-operating-without-registration-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1387169-2026-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाद्य विभाग की कार्रवाई:बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो रहें सतर्क, रेलवे स्टेशन की दुकान पर छापा-मिलावट की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य विभाग की कार्रवाई:बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो रहें सतर्क, रेलवे स्टेशन की दुकान पर छापा-मिलावट की आशंका
Thu, 16 Jul 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:10 AM IST
सार
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीकरण समाप्त हो चुका था, इसके बाद भी कारोबार संचालित किया जा रहा था। विभाग को मिली शिकायत के आधार पर टीम ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर रखी बिरयानी के रंग और गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसका नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
खाद्य विभाग की टीम नमूने एकत्र करती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप बाहर की बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो अब सतर्क हो जाइए। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन क्षेत्र स्थित एक बिरयानी दुकान पर छापा मारकर बिरयानी का नमूना जांच के लिए लिया। निरीक्षण के दौरान बिरयानी में हानिकारक कृत्रिम रंग मिलाए जाने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित प्रतिष्ठान का खाद्य पंजीकरण समाप्त हो चुका था, इसके बाद भी कारोबार संचालित किया जा रहा था। विभाग को मिली शिकायत के आधार पर टीम ने औचक निरीक्षण किया। मौके पर रखी बिरयानी के रंग और गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसका नमूना प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
बिना वैध पंजीकरण के खाद्य कारोबार संचालित किए जाने पर संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
इस संबंध में खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि प्रयोगशाला जांच में बिरयानी के नमूने में प्रतिबंधित कृत्रिम रंग या किसी अन्य प्रकार की मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित कारोबारी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन