फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Closeness, marriage, and murder: Police searching for motive

UP: नजदीकियां, निकाह और कत्ल, कमरे में दफन की लाश, शमशेर ने 'दुल्हन' को क्यों मारा? ये चीज सामने लाएगी असलियत

Thu, 16 Jul 2026 12:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 16 Jul 2026 12:14 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर में शादी के डेढ़ महीने बाद ही नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद लाश को घर में छह फीट गहरे गड्ढे में गाड़ दी। पुलिस नवविवाहिता की हत्या की वजह तलाश रही है। आरोपी पति और उसका परिवार अभी तक फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Closeness, marriage, and murder: Police searching for motive
Siddharthnagar Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव में हुई मुफीदन (20) हत्याकांड में पुलिस वारदात की वजह तलाश रही है। जिस हिसाब से इस वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे यह प्रतीत हो रहा है कि मृतका के प्रति आरोपी को बहुत ही आक्रोश था।
विज्ञापन


प्रेम और भागकर निकाह के डेढ़ माह बाद ही ऐसी क्या नौबत आ गई कि उसकी हत्या कर दी, यह अहम सवाल है। वहीं, हत्या करके दफन किया जाना भी वह अकेले के लिए नामुमकिन है। इसमें परिवार पर लगे आरोप और भूमिका की पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो सकता है। 
विज्ञापन

Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Closeness, marriage, and murder: Police searching for motive
मुफिदन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस टीम इसमें लगी है और आरोपियों का सुराग मिल चुका है, ऐसा सूत्र बता रहे हैं। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव निवासी शमशेर ने डेढ़ माह पूर्व मुफीदन (20) को मुंबई से गांव लाकर निकाह किया था। शादी के कुछ दिन तक सब सही चला। इसी बीच शमशेर ने 13 जुलाई को पत्नी के गायब होने की जानकारी दी।

Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Closeness, marriage, and murder: Police searching for motive
डुमरियागंज क्षेत्र के चक मझारी गांव में घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
14 जुलाई को पुलिस छानबीन में लगी तो संदेह और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के बाद आरोपी के कमरे में उसकी चारपाई के नीचे खोदाई करके शव निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट तो शाम तक नहीं आई लेकिन जो लोग खोदाई के वक्त वहां मौजूद थे, उनके अनुसार लाश तेजी से सड़ रही थी और दुर्गंध बहुत तेज थी। शरीर की बात करें तो पीठ और हाथ पर चोट का निशान प्रतीत हो रहा था।

 
विज्ञापन

Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Closeness, marriage, and murder: Police searching for motive
मुफिदन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे यह आशंका जताई जा रही है कि मृतका ने मौत से पहले संघर्ष किया होगा। उसी मारपीट में यह चोट लगी होगी। इसी बीच कोई ऐसी चोट आई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। लाश की स्थिति देखकर आशंका जताई जा रही है कि जिस दिन उसकी गुमशुदगी बताई जा रही है, उसी दिन उसकी हत्या भी कर दी गई है।

 

Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Closeness, marriage, and murder: Police searching for motive
डुमरियागंज इलाके के चक मझारी गांव में नव विवाहिता की हत्या के बाद शव को इसी गड्ढे में दफनाया गया था - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल मिले तो खुले राज
हत्या के पीछे अब तक की जो वजह सामने आ रही है उसमें मृतका का किसी दूसरे से बात करना है। अब यह सच्चाई तभी सामने आएगी, जब मृतका का मोबाइल और उससे होने वाले नंबरों पर बातचीत की जानकारी ली जाए। मामूली बात वह भी कमरे के अंदर से इतनी सी बात पर हत्या कर देना किसी के गले से उतर नहीं रहा है। फोन की जांच में कड़ी से कड़ी जुड़ेगी और तब असलियत सामने आएगी। 

Siddharthnagar Murder Case Husband Murders Wife Closeness, marriage, and murder: Police searching for motive
सिद्धार्थनगर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के परिवार की बात करें तो संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के दसया गांव निवासी मजहर की चार बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। मां की बात और कपड़ों से यह प्रतीत हो रहा है कि परवरिश करने में भी दिक्कतें हैं।

कहीं कहीं यह भी शमशेर और मुफीदन के नजदीकी का कारण बना। क्योंकि पिता से मित्रता के बाद शमशेर का आना जाना अधिक हो गया था। जैसा की मृतका की मां रो-रोकर बयां कर रही थी।

यह था मामला
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव निवासी शमशेर मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। जहां उसका परिचय संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के दसया गांव निवासी मजहर से हुआ। इसके बाद उसके यहां शेमशेर का आना जाना शुरू हो गया। इसी बीच धीरे-धीरे मजहर की बेटी मुफीदन (20) से शमशेर की दोस्ती हो गई। 

कुछ दिनों बाद शमशेर मुफीदन को लेकर डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव आ गया। जहां दोनों पक्षों की सहमति से एक जून 2026 को निकाह दोनों का निकाह हो गया। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद दोनों में आए दिन कहासुनी होने लगी। इसी बीच शमशेर ने थाना डुमरियागंज में 13 जुलाई को तहरीर दी कि उसकी पत्नी 11 जुलाई से गायब है। 

पुलिस जांच में पता चला कि मामला संदिग्ध है और वह कई पहलुओं पर जांच करने लगी। इसी बीच लड़की की मां सफीदुनिशा ने डुमरियागंज थाने में तहरीर दी कि मेरी बेटी को दामाद शमशेर, ससुर निबर सास खुशबूनिशा ने मार डाला है और लाश को घर में ही दफन कर दिया है। 

इस आधार पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर की तलाशी ली तो कमरे की ताजी लिपाई की हुई थी, जिस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने उस जगह की खोदाई कराई, जहां लगभग 6 फुट नीचे मुफीदुन की लाश बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed