सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case from Gorakhnath area, 20 cans of beer and two liquor bottles recovered from shop, FIR registered

Gorakhpur News: मिठाई की दुकान पर बिक रही थी शराब, लड्डू- बर्फी की जगह रखा था बियर और व्हिस्की

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
सार

गोरखनाथ थाने के उप निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि धर्मशाला बाजार में कृष्णा स्वीट की पुरानी दुकान पर देर रात सूचना मिली कि शराब और बीयर की अवैध बिक्री हो रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने लगभग 12:30 बजे दुकान पर पहुंचकर फ्रीजर की जांच की। जांच में फ्रीजर से 20 केन बीयर और दो बोतल शराब बरामद हुई।

Case from Gorakhnath area, 20 cans of beer and two liquor bottles recovered from shop, FIR registered
शराब मिली - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार

गोरखनाथ इलाके में स्थित एक मिठाई की दुकान में अवैध रूप से शराब और बीयर बेची जा रही थी। इस सूचना पर बुधवार रात पुलिस ने दुकान पर छापा मारा और फ्रीजर में रखी 20 केन बीयर और 2 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। इस दौरान दुकानदार ऋषभ गुप्ता को हिरासत में लिया गया और आबकारी एक्ट के तहत बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
Trending Videos


गोरखनाथ थाने के उप निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि धर्मशाला बाजार में कृष्णा स्वीट की पुरानी दुकान पर देर रात सूचना मिली कि शराब और बीयर की अवैध बिक्री हो रही है। इसके बाद पुलिस टीम ने लगभग 12:30 बजे दुकान पर पहुंचकर फ्रीजर की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में फ्रीजर से 20 केन बीयर और दो बोतल शराब बरामद हुई। दुकानदार से कागजात मांगे गए लेकिन वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका।

दुकानदार ऋषभ गुप्ता ने अपनी गलती स्वीकार की और माफी मांगी। पूछताछ के बाद उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। सूत्रों के अनुसार, धर्मशाला बाजार और आसपास के क्षेत्र में कई जगहों पर रात के समय अवैध शराब की बिक्री होती रही है। पहले भी यहां कई अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब इस मामले की और गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed