{"_id":"6a7cd27cc16f94a6cb0e25e4","slug":"case-registered-against-a-father-and-his-two-sons-for-barging-into-a-shop-and-beating-up-the-shopkeeper-gorakhpur-news-c-206-1-mhg1007-183201-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा, पिता- दो बेटों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दुकान में घुसकर दुकानदार को पीटा, पिता- दो बेटों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली के घनश्यामनगर में दुकानदार से गाली-गलौज और हाथापाई का मामला
मारपीट, जान से मारने की धमकी व अपमानजनक व्यवहार के आरोप में मुकदमा दर्ज
सोनौली। कस्बे के घनश्यामनगर में दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सोनौली पुलिस ने जमाल अहमद और उनके दो बेटों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है।
घनश्यामनगर निवासी प्रताप मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त की शाम करीब 6:55 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान जमाल अहमद अपने दोनों बेटों के साथ पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ हाथापाई की। आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।