फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Panic ensues after crocodile found in pond; forest officials carry out rescue.

Gorakhpur News: तालाब में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप, वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू

Thu, 13 Aug 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Panic ensues after crocodile found in pond; forest officials carry out rescue.
मोतीपुर टोले पर पोखरे से पकड़ा गया मगरमच्छ। 
अमरुतिया वार्ड के मोतीपुर टोला स्थित तालाब में दिखा मगरमच्छ
विज्ञापन

वन विभाग और नगर पालिका की टीम ने सुरक्षित पकड़ा
महराजगंज। शहर के अमरुतिया वार्ड स्थित मोतीपुर टोला के एक तालाब में बुधवार को मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। तालाब में मगरमच्छ होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह तालाब में एक बड़े मगरमच्छ को तैरते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत नगर पालिका और वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई। रेंजर सुशांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और नगर पालिका कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

तालाब में पानी अधिक होने और मगरमच्छ के लगातार स्थान बदलने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। करीब कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे ने बताया कि मोतीपुर टोला स्थित तालाब से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया है। उसे सुरक्षित रूप से रोहिन नदी के त्रिमुहानी घाट ले जाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा, सभासद जितेंद्र कनौजिया, सफाई नायक इंद्राशन, आरिफ खान सहित नगर पालिका एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed