फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रेमिका के सामने युवक की धारदार हथियार से हत्या, 5 घंटे सड़क पर शव...10 बार पुलिस से नोकझोंक

Wed, 12 Aug 2026 05:52 PM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 12 Aug 2026 05:52 PM IST
सार

मोहित का खून से लथपथ शव को देख लोग आक्रोशित हो गए। गम और गुस्से के बीच सड़क पर उतरे लोगों ने घर के सामने हेतिमपुर-गोबरही मार्ग करीब तीन घंटे तक जाम रखा। पुलिस की बातों को अनसुना कर लोग शव लेकर कसया-रामकोला मार्ग पर ले गए और वहां शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पांच घंटे के जाम के दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच दस बार नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन
Young man murdered with a sharp-edged weapon over a love affair; girlfriend's father and uncle arrested.
मृतक मोहित की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेम संबंध में कोटेदार के बेटे की सोमवार देर रात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात कसया के डुमरी चुरामन छपरा की है। मृतक के पिता की तहरीर पर उसकी प्रेमिका के पिता व चाचा समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पिता अरविंद गोड़ और चाचा शैलेश को गिरफ्तार कर लिया है।
Young man murdered with a sharp-edged weapon over a love affair; girlfriend's father and uncle arrested.
मोहित हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरी चुरामन छपरा निवासी योगेंद्र मद्धेशिया की पत्नी कोटेदार हैं। उनका बेटा मोहित (22) सोमवार रात गांव के बाहर नए मकान पर सोने गया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान पड़ोस के टोले की रहने वाली दूसरी बिरादरी की उसकी प्रेमिका भी आ गई। उसका पीछा करते हुए युवती के पिता और चाचा भी आ गए।
Young man murdered with a sharp-edged weapon over a love affair; girlfriend's father and uncle arrested.
नाराज लोगों ने किया घेराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों को साथ देख वे आक्रोशित हो गए और धारदार हथियार से हमला कर मोहित की हत्या कर दी। इसके बाद शव घर के बाहर फेंक दिया। मंगलवार सुबह लाश देख घर वाले आक्राेशित हो गए और सड़क जाम कर दी। युवक के पिता की तहरीर पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। -डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ कसया
विज्ञापन
विज्ञापन
Young man murdered with a sharp-edged weapon over a love affair; girlfriend's father and uncle arrested.
मोहित हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गम और गुस्से में सड़क पर उतरे लोग, पांच घंटे जाम...हंगामा
थाना क्षेत्र के डुमरी चुरामन गांव निवासी मोहित का खून से लथपथ शव को देख लोग आक्रोशित हो गए। गम और गुस्से के बीच सड़क पर उतरे लोगों ने घर के सामने हेतिमपुर-गोबरही मार्ग करीब तीन घंटे तक जाम रखा। पुलिस की बातों को अनसुना कर लोग शव लेकर कसया-रामकोला मार्ग पर ले गए और वहां शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Young man murdered with a sharp-edged weapon over a love affair; girlfriend's father and uncle arrested.
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच घंटे के जाम के दौरान पुलिस और आक्रोशित लोगों के बीच दस बार नोकझोंक हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्यारोपियों को ढूंढ़ निकाला। पुलिस की पूछताछ में मोहित की प्रेमिका ने पूरी कहानी पुलिस को बता दी थी। घटनाक्रम उसकी आंखों के सामने हुआ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed