फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिव कुमार हत्याकांड: हाथ, सिर और पेट में तलवार से लगातार वार करता रहा नाबालिग, वीडियो में नृशंसता की हदें पार

Wed, 12 Aug 2026 03:39 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 12 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

यूपी के गोरखपुर जिले से दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक किशोर बिजली ठेकेदार पर तलवार से लगातार वार करता दिख रहा है। बिजली ठेकेदार आरोपी के हाथ जोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन आरोपी सड़क पर गिरने के बाद भी हमला करता रहता है।

विज्ञापन
Gorakhpur Murder Case Video Sparks Outrage Minor Accused of Brutal Sword Attack
Gorakhpur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोरखपुर के सिकरीगंज के अहिरौली खुर्द में हुए शिवकुमार हत्याकांड का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घटना की भयावहता सामने आई है। वीडियो में एक किशोर तलवार से शिवकुमार पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। खुद को बचाने के लिए खून से लतपथ शिव कुमार उससे रहम की गुहार लगाते रहे लेकिन आरोपी वार करता रहा।


सरेराह हुई वारदात का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं लोग पुलिस की कार्यशैली पर तरह तरह के सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शिवकुमार जान बचाने के लिए ई-रिक्शे से उतरकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। इसी दौरान आरोपी किशोर तलवार लेकर उनके पास पहुंचता है और उनके हाथ, सिर और पेट में तलवार से वार करता है। 
Gorakhpur Murder Case Video Sparks Outrage Minor Accused of Brutal Sword Attack
मृतक शिवकुमार की बीमार मां और घर की महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवकुमार बचने के लिए आगे बढ़ते हैं तो आरोपी उनका पीछा शुरू कर देता है। उन्हें दौड़ाकर भी वार करता है। इस दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति किशोर से शिवकुमार को छोड़ने और हमला नहीं करने की गुहार लगाता सुनाई देता है लेकिन वह उनकी बात अनसुनी कर देता है।
 
Gorakhpur Murder Case Video Sparks Outrage Minor Accused of Brutal Sword Attack
मृतक के बुजूर्ग पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो लोग आरोपी किशोर को हत्या से रोकने की कर रहे थे कोशिश
कुछ देर बाद शिवकुमार सड़क किनारे गिर जाते हैं। इसके बाद आरोपी उनपर लगातार कई वार करता दिखाई देता है। घटना स्थल पर तीन अन्य लोग भी मौजूद थे। इनमें एक व्यक्ति मोबाइल से घटना रिकॉर्ड कर रहा था, जबकि दो लोग आरोपी किशोर को हत्या से रोकने की कोशिश कर रहे थे। हमले के बीच आरोपी किशोर ने वीडियो बना रहे शख्स पर भी तलवार तान दी हालांकि वह किसी तरह से वहां से बच निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Murder Case Video Sparks Outrage Minor Accused of Brutal Sword Attack
घर के बाहर जमा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्याकांड के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इनमें से एक वीडियो को 1300 से अधिक लोग देख चुके हैं। 85 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 27 लोगों ने सरेराह हुए इस हत्याकांड का विरोध करते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठते हुए कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
Gorakhpur Murder Case Video Sparks Outrage Minor Accused of Brutal Sword Attack
मृतक का शव घर आया तो महिलाएं खुद को संभाल नहीं सकीं. रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा प्रतिनिधिमंडल ने शिव कुमार के परिजन से की मुलाकात
सिकरीगंज क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव निवासी ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी के घर मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और चिल्लूपार के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सपा नेताओं ने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए कहा कि इस अमानवीय वारदात से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed