वैभव हत्याकांड में भागे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सतीश कुमार भट्ट उर्फ जिले ने सोमवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के बढ़ते दबाव और गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी होने के बाद उसने कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर किया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्याकांड में उसकी भूमिका और अन्य पहलुओं के संबंध में पूछताछ करने की तैयारी में है।
वैभव हत्याकांड : खेलते वक्त अपहरण कर की थी हत्या, चल रहा था फरार- किया आत्मसमर्पण; NBW हो गया था जारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:52 AM IST
सार
पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को चौथी कक्षा का छात्र वैभव स्कूल से घर लौटने के बाद साइकिल लेकर खेलने निकला था लेकिन नहीं आया। पुलिस की विवेचना के अनुसार, कंप्यूटर शिक्षक सर्वेश उर्फ बिट्टू शर्मा कर्ज में डूबा था और उसने एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए वैभव के अपहरण की साजिश रची थी और बाद में हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन