फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against NSUI leader in Gorakhpur for installing hoardings without permission.

यूपी: बिना परमिशन होर्डिंग लगाने पर एनएसयूआई नेता पर केस, नगर निगम की तहरीर पर कैंट थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 25 Sep 2026 12:09 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Fri, 25 Sep 2026 12:09 PM IST
सार

 छात्रसंघ चौराहा समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग और फ्लेक्स लगाने पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि गोरखपुर विश्वविद्यालय और छात्रसंघ चौराहा समेत कई जगह बिना परमिशन आपत्तिजनक होर्डिंग लगाए गए, जिससे शहर की सुंदरता और यातायात प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन
Case registered against NSUI leader in Gorakhpur for installing hoardings without permission.
इसी होर्डिंग लगवाने पर आदित्य शुक्ला पर केस दर्ज किया गया - फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया

विस्तार

छात्रसंघ चौराहा समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर बिना अनुमति होर्डिंग और फ्लेक्स लगाने के मामले में एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शुक्ला के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नगर निगम के अपर आयुक्त प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शुक्रवार को कैंट थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि एनएसयूआई छात्र नेता आदित्य शुक्ला ने गोरखपुर विश्वविद्यालय, छात्रसंघ चौराहा समेत शहर के अन्य स्थानों पर नगर निगम से अनुमति लिए बिना कई होर्डिंग और फ्लेक्स लगाए हैं। शिकायत में इन होर्डिंग को आपत्तिजनक बताते हुए संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक शहर में होर्डिंग, बैनर और पोस्टर लगाने के लिए अनुमति लेना जरूरी है। बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने से शहर की सुंदरता प्रभावित होने के साथ यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन

उधर, कार्रवाई के बाद छात्र राजनीति में मामला चर्चा में है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर फ्लेक्स लगाए गए थे। वहीं, नगर निगम का कहना है कि प्रचार-प्रसार के नियम सभी के लिए समान हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed