फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chairman Sunil Kumar Singh said that priority would be given to protecting the interests of employees and resolving their issues.

Gorakhpur News: दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Thu, 09 Jul 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 09 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Chairman Sunil Kumar Singh said that priority would be given to protecting the interests of employees and resolving their issues.
अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा- कर्मचारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान को देंगे प्राथमिकता
विज्ञापन


गोरखपुर। लगभग 31 वर्ष बाद दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, शाखा गोरखपुर की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर के सभागार में आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा और न्यायिक कार्यों में सहयोग का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम उमेश चन्द्र पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कर्मचारी संघ से न्यायालय की कार्यसंस्कृति को और मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मंत्री सचिव विकास सिंह समेत नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और न्यायिक कार्यों में पारदर्शिता लाना उनकी प्राथमिकता होगी। मंत्री सचिव विकास सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ, प्रशासन और कर्मचारियों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने का कार्य करेगा। पदाधिकारियों ने चुनाव अधिकारियों खलील अहमद, योगेंद्र मौर्य और पंकज कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रांतीय संयुक्त सचिव महेश्वर किशोर सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, केंद्रीय नाजिर विधान चन्द्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में न्यायालय कर्मचारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed