{"_id":"6a4f424e48c19104d905c480","slug":"woman-from-gorakhpur-swindled-of-15-lakh-by-man-posing-as-uk-businessman-and-promising-marriage-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगी: 'UK का कारोबारी हूं, शादी करूंगा' झांसा देकर युवती संग की ठगी, 15 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठगी: 'UK का कारोबारी हूं, शादी करूंगा' झांसा देकर युवती संग की ठगी, 15 लाख रुपये ठगे
Thu, 09 Jul 2026 12:10 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 09 Jul 2026 12:10 PM IST
सार
आरोप है कि आरोपी ने युवती का विश्वास जीतने के लिए महंगे गिफ्ट, डायमंड रिंग, ज्वेलरी और डॉलर भेजने की बात कही। आधार कार्ड की जानकारी लेने के बाद पार्सल भेजने का दावा किया। इसके बाद खुद को पार्सल एजेंसी का कर्मचारी बताने वाले लोगों ने अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर कभी डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने, कभी इमिग्रेशन शुल्क तो कभी टैक्स और कस्टम क्लियरेंस के नाम पर रकम जमा कराई।
विज्ञापन
साइबर ठगों ने 15 लाख रुपये की ठगी की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवती से करीब 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। खुद को यूनाइटेड किंगडम (यूके) का कारोबारी बताने वाले आरोपी ने पहले दोस्ती की, फिर महंगे गिफ्ट और डॉलर भेजने का लालच देकर अलग-अलग बहानों से रुपये ऐंठ लिए। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पिपराइच थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पिपराइच क्षेत्र निवासी पंकज कश्यप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन सावित्री कश्यप के मोबाइल पर इंस्टाग्राम के माध्यम से एक मैरिज ब्यूरो का विज्ञापन आया। उस पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू हुई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद राहुल सिंघानिया नाम बताने वाले व्यक्ति ने विदेशी नंबर से संपर्क किया और खुद को यूके का निवासी बताते हुए शादी की इच्छा जताई। आरोपी ने दावा किया कि उसका कार शोरूम और शॉपिंग मॉल का कारोबार है।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने युवती का विश्वास जीतने के लिए महंगे गिफ्ट, डायमंड रिंग, ज्वेलरी और डॉलर भेजने की बात कही। आधार कार्ड की जानकारी लेने के बाद पार्सल भेजने का दावा किया। इसके बाद खुद को पार्सल एजेंसी का कर्मचारी बताने वाले लोगों ने अलग-अलग नंबरों से संपर्क कर कभी डॉलर को भारतीय मुद्रा में बदलने, कभी इमिग्रेशन शुल्क तो कभी टैक्स और कस्टम क्लियरेंस के नाम पर रकम जमा कराई।
जेल भेजने की धमकी देकर मांगे रुपये
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बाद में पार्सल में करोड़ों रुपये का सामान होने और सीबीआई की ओर से पकड़े जाने का डर दिखाकर 5.70 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। इस दौरान परिवार को जेल भेजने और सरकारी कार्रवाई की धमकी देकर विभिन्न बैंक खातों, यूपीआई, क्यूआर कोड, ग्राहक सेवा केंद्र और स्कैनर के माध्यम से कई किस्तों में करीब 15 लाख रुपये जमा करा लिए गए।
कुछ भुगतान पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक के खातों में भी कराया गया। 23 से 29 जून के बीच पूरी रकम भेजी गई। 30 जून से आरोपी लगातार फोन कर और रुपये की मांग करते हुए धमका रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि यह रकम बहन की शादी और मकान निर्माण के लिए घर में रखी गई थी।
तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और साइबर ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गहन जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी: ज्ञानेंद्र, एसपी नॉर्थ