{"_id":"6a4f4e5ff126133ad80f7eaa","slug":"two-major-power-outages-in-gorakhpur-in-a-single-day-13-000-consumers-affected-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच घंटे ब्लैकआउट: फ्लाईओवर निर्माण के दौरान JCB से कटा भूमिगत केबल, 12 हजार लोग रहे अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच घंटे ब्लैकआउट: फ्लाईओवर निर्माण के दौरान JCB से कटा भूमिगत केबल, 12 हजार लोग रहे अंधेरे में
Thu, 09 Jul 2026 01:01 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:01 PM IST
सार
बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शाहपुर बिजली उपकेंद्र के विष्णु मंदिर फीडर में फॉल्ट आने से करीब एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाशकर मरम्मत का कार्य किया, जिसके बाद शाम करीब पांच बजे बिजली बहाल हो सकी। करीब सात घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
दो इलाकों में ब्लैकआउट जैसी स्थिति रही( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया बाईपास स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास जेसीबी से 33 केवी भूमि कटने से बिजली गुल हो गई। मंगलवार रात करीब नौ बजे ठप हुई आपूर्ति साढ़े पांच घंटे बाद करीब ढाई बजे बहाल हो सकी। हालांकि इसके बाद भी ट्रिपिंग होती रही, जिससे करीब 12 हजार लोगों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शाहपुर बिजली उपकेंद्र के विष्णु मंदिर फीडर में फॉल्ट आने से करीब एक हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने फॉल्ट तलाशकर मरम्मत का कार्य किया, जिसके बाद शाम करीब पांच बजे बिजली बहाल हो सकी। करीब सात घंटे तक बिजली न रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
क्षेत्रवासी सुनील ने बताया कि गर्मी में रातभर बिना बिजली परेशान होना पड़ा है। रात में बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिजली बहाल करने में देर की, जिससे रात खराब हो गई। आधी रात के बाद बिजली आई तो राहत की सांस मिली। वहीं सोनू सिंह ने बताया कि रात में बिजली कटने पर परेशानी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
रुस्तमपुर के उपखंड अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि देवरिया बाईपास के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास जेसीबी से रानीबाग उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी भूमिगत केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। देर रात मरम्मत कार्य पूरा कर करीब ढाई बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
वहीं, शाहपुर के उपखंड अधिकारी वीके जायसवाल ने बताया कि विष्णु मंदिर फीडर की केबल अत्यधिक गर्म होकर धुआं छोड़ने लगी थी। संभावित बड़े हादसे से बचाव के लिए तत्काल आपूर्ति बंद कर केबल की मरम्मत कराई गई, जिसके बाद शाम को आपूर्ति सामान्य कर दी गई।