{"_id":"6aa9b690156ed168b60155e3","slug":"child-dies-after-suffering-electric-shock-while-plugging-in-charger-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1452122-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: चार्जर लगाते समय करंट से 7 साल के बच्चे की मौत, मां के साथ आया था साइट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: चार्जर लगाते समय करंट से 7 साल के बच्चे की मौत, मां के साथ आया था साइट पर
Wed, 16 Sep 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार
संवाद न्यूज एजेंसी, खोराबार
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:50 AM IST
सार
दोपहर करीब दो बजे अंकुश साइट पर बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने अंकुश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के डांगीपार में मंगलवार दोपहर मोबाइल चार्जर लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से सात वर्षीय अंकुश की मौत हो गई। हादसे के बाद साथ में काम कर रहे मजदूर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र के टेनुइया निवासी लीलावती डांगीपार स्थित रामगुलाम राय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन में ठेकेदार अंबिका निषाद के साइट पर मजदूरी करती हैं। मंगलवार को वह अपने बेटे अंकुश (7) और बेटियों रागिनी (12) व रिया (9) को साथ लेकर काम पर गई थीं।
विज्ञापन
दोपहर करीब दो बजे अंकुश साइट पर बिजली के बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में काम कर रहे मजदूरों ने अंकुश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद मां और दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि करंट लगने से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।