फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Child dies after suffering electric shock while plugging in charger.

Gorakhpur News: बिजली बिल व मीटर जांच करने गई टीम से अभद्रता, हमले का आरोप

Wed, 16 Sep 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 16 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Child dies after suffering electric shock while plugging in charger.
भगवानपुर। पीपीगंज थानाक्षेत्र में बिजली बिल की वसूली और मीटर की जांच करने पहुंची बिजली निगम की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। संविदा लाइनमैन रंजय कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र पीपीगंज के रायपुर फीडर क्षेत्र में अवर अभियंता पप्पू कुमार के नेतृत्व में टीम सोमवार दोपहर करीब दो बजे घरों और प्रतिष्ठानों के मीटर की जांच और बकाया बिल जमा कराने पहुंची थी। आरोप है कि एक मेडिकल स्टोर से जुड़े कुछ लोगों ने मीटर खराब होने समेत अन्य बातों को लेकर कर्मचारियों से विवाद शुरू कर दिया और उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। इस दौरान विभागीय कागजात भी फाड़ दिए गए। अवर अभियंता पप्पू कुमार ने बताया कि टीम नियमानुसार बिल वसूली और मीटर की जांच के लिए गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने विवाद करते हुए कर्मचारियों पर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed