{"_id":"6aaa3e91555ab925c20b89f5","slug":"substandard-cement-was-being-packed-into-sacks-of-reputed-companies-in-gorakhpur-warehouse-has-been-sealed-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नकली सीमेंट का खेल: नामी कंपनी की बोरियों में पैक कर रहे थे खराब सीमेंट, गोदाम सील; एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सीमेंट का खेल: नामी कंपनी की बोरियों में पैक कर रहे थे खराब सीमेंट, गोदाम सील; एक हिरासत में
Wed, 16 Sep 2026 12:31 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी,सरहरी/गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,सरहरी/गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:31 PM IST
सार
मौके पर मिले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि री-पैकिंग कर रहे तीन मजदूर पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गोदाम में विभिन्न कंपनियों के खराब और डैमेज सीमेंट को अल्ट्राटेक की बोरियों में भरकर बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीमेंट फैक्टरी की जांच करते
- फोटो : स्त्रोत- विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत ठाकुरपुर नंबर दो के बोहा टोला के पास स्थित एक गोदाम में ब्रांडेड कंपनी की बोरियों में डैमेज सीमेंट की री-पैकिंग किए जाने का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोदाम की जांच के बाद उसे सील कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर मिले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि री-पैकिंग कर रहे तीन मजदूर पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि गोदाम में विभिन्न कंपनियों के खराब और डैमेज सीमेंट को अल्ट्राटेक की बोरियों में भरकर बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
गोदाम से विभिन्न कंपनियों के डैमेज सीमेंट की बोरियां, अल्ट्राटेक की नई खाली बोरियां और री-पैकिंग के उपकरण मिले। अल्ट्राटेक सीमेंट के एरिया मैनेजर सुदीप कुमार सेल्स और तकनीकी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीमेंट को कंपनी का असली उत्पाद होने से इन्कार किया। सीओ रवि सिंह के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। फरार मजदूरों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन