फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Grid: Work on constructing a footpath alongside the drain in Golghar has also begun.

सीएम ग्रिड : गोलघर में नाले के साथ अब फुटपाथ बनाने का काम भी शुरू

Mon, 10 Aug 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
CM Grid: Work on constructing a footpath alongside the drain in Golghar has also begun.
गोरखपुर। गोलघर की सड़कों को सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए चल रहे सीएम ग्रिड के दूसरे चरण के काम में अब फुटपाथ बनाने का काम भी शुरू हो गया है। गोलघर काली मंदिर से कचहरी चौक तक 780 मीटर लंबी सड़क को स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके लिए 7.70 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण का काम चल रहा है। इसके साथ ही अब फुटपाथ बनाने का काम भी शुरू करा दिया गया है। फुटपाथ बनने से पैदल चलने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी और सड़क पर यातायात का दबाव भी कम करने में मदद मिलेगी। सड़क को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए अन्य जरूरी काम भी कराए जा रहे हैं। नगर निगम का उद्देश्य गोलघर क्षेत्र की सड़क को बेहतर यातायात व्यवस्था के साथ सुंदर और सुविधाजनक बनाना है। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद काली मंदिर से कचहरी चौक के बीच आवागमन करने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कर्मचारियों और कार्यदायी संस्था को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed