{"_id":"6a78e73f8333cd63b7077fd8","slug":"worker-dies-while-working-at-aiims-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1413156-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एम्स में काम करते समय मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एम्स में काम करते समय मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। एम्स परिसर में रविवार को दिन में करीब 11 बजे काम करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर खुर्द निवासी दशरथ (45) के रूप में हुई है।
काम करते समय अचानक गिर गए। आसपास मौजूद अन्य मजदूर उन्हें लेकर इमरजेंसी में पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर पहुंची एम्स थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन के मुताबिक, जब दशरथ करीब सात वर्ष के थे तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने संघर्ष करते हुए मजदूरी के सहारे अपना जीवन आगे बढ़ाया और परिवार की जिम्मेदारी संभाली। दशरथ के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। ग्रामीणों ने दशरथ के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।