फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tiranga Yatra will be welcomed with flower showers, traders and BJP workers are preparing

Gorakhpur News: पुष्प वर्षा से होगी तिरंगा यात्रा का स्वागत, तैयारी में व्यापारी और भाजपाई

Mon, 10 Aug 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra will be welcomed with flower showers, traders and BJP workers are preparing
गोरखपुर। नगर निगम परिसर से रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक तिरंगा यात्रा की स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 16 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के बेनीगंज स्थित कार्यालय पर रविवार को यात्रा के सफल आयोजन के लिए रणनीति बनी। महानगर अध्यक्ष रमेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में शशिकांत सिंह, सिद्धांतों घोष, सौरभ सिंह, आनंद अग्रहरि, शिवानंद सिंह,पवन यादव, संतोष राजभर, निलेश पांडेय, उत्कर्ष सिंह, अमित नारायण मल्ल, प्रदीप निषाद, रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

ढोल-नगाड़े के बीच व्यापारी करेंगे स्वागत
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में नगर निगम परिसर से निकलने वाली तिरंगा यात्रा का स्वागत व्यापारी ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्प वर्षा से करेंगे। शहर के सभी 16 स्थानों पर व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

टाउनहॉल पर दवा विक्रेता समिति, कचहरी चौराहे से पहले मारवाड़ी युवा मंच, कचहरी चौराहा पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ, थोड़ा आगे बढ़ने पर सिंधी समाज, जलकल भवन के सामने गोलघर व्यापार मंडल, गांधी आश्रम के सामने मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सेवा समिति, बलदेव प्लाजा पर बलदेव प्लाजा व्यापार एसोसिएशन, गणेश चौराहा पर सिख समाज, नेशनल मेडिकल स्टोर के पहले पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, काली मंदिर पर स्थानीय व्यापारी, साइबर थाना के सामने पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, पुलिस लाइन तिराहा पर सराफा मंडल, सीओ गोरखनाथ कार्यालय पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, यातायात चौराहे पर राप्ती काम्प्लेक्स व्यापार एसोसिएशन और इसके आगे चिकित्सा प्रकोष्ठ और शिक्षक प्रकोष्ठ की ओर से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed