सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Appeals, Don't Buy Gold or Travel Abroad, Spend in India for National Interest

CM योगी की अपील: देशहित में सोना न खरीदें, विदेश घूमने भी न जाएं; बोले- PM मोदी की अपील पर अमल जरूरी

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 16 May 2026 11:22 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से ईंधन की बचत करने, सोना न खरीदने और विदेश भ्रमण से बचने का आह्वान किया है। सभी को पीएम मोदी के इस आह्वान से प्रेरणा प्राप्त कर पूर्वजों की थाती को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।

CM Yogi Appeals, Don't Buy Gold or Travel Abroad, Spend in India for National Interest
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देशहित सबसे महत्वपूर्ण है। पीएम मोदी के आह्वान पर जरूरी है कि सोना न खरीदें। विदेश भी घूमने न जाएं ताकि देश का पैसा देश में ही रहे। पश्चिम एशिया में युद्ध संकट से ईंधन की आपूर्ति बाधित है।



दुनिया के सभी देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़े हैं। अमेरिका में चार गुना तक दाम बढ़ गए हैं। यूरोप के देशों की हालत खराब है लेकिन भारत में जनता पर बोझ न आए, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा प्रबंध किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को भाजपा महानगर की ओर से राप्तीनगर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में बोल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अच्छे कार्य के बावजूद कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जब भी चुनौती आए तो उसका सामना करने के लिए सबको तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते हर तरफ ईंधन की आपूर्ति बाधित है।
 

पाकिस्तान जैसे-तैसे टाइम काट रहा है। अरब के देश स्वयं परेशान हैं, अंधकार में रहने के लिए मजबूर हैं। दुनिया के तमाम देशों में अव्यवस्था का वातावरण है। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने जनता से ईंधन की बचत करने, सोना न खरीदने और विदेश भ्रमण से बचने का आह्वान किया है।

सभी को पीएम मोदी के इस आह्वान से प्रेरणा प्राप्त कर पूर्वजों की थाती को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ईंधन संरक्षण के लिए सोलर एनर्जी, सार्वजनिक वाहनों, ई-वाहनों के उपयोग, कार पूलिंग जैसे उपायों पर अमल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हम सबको वर्तमान चुनौती के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed