फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi gives the 'mantra' for 2027 to 892 booth presidents in Gorakhpur.

UP: 892 बूथ अध्यक्षों को CM योगी ने दिया 2027 का मंत्र, बोले-सपा सरकार में 'सैफई सिंडिकेट' की चलती थी मनमानी

Wed, 22 Jul 2026 03:49 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Wed, 22 Jul 2026 03:49 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों का मंत्र दिया। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित सम्मेलन में सीएम ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये दोनों दल देश में झूठा नैरेटिव फैलाने वाले हैं।

विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के बूथ अध्यक्षों को विधानसभा चुनाव 2027 में सफलता हासिल करने का मंत्र देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इन दोनों दलों को देश में झूठा नैरेटिव फैलाने वाला बताया।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले सपा सरकार में प्रदेश में नौकरी या सरकार की योजनाएं, सब पर ‘सैफई सिंडिकेट’ का कब्जा रहता था। हर जगह इसी सिंडिकेट की मनमानी चलती थी। सीएम योगी बुधवार को योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


दोनों विधानसभा क्षेत्रों के कुल मिलाकर 892 बूथ अध्यक्षों के इस सम्मेलन में सभी बूथ अध्यक्षों को आगामी चुनाव में कांग्रेस और सपा की शरारती साजिशों और नकारात्मक नैरेटिव से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा की शरारत का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए सभी बूथ अध्यक्ष कमर कसकर तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed