फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Hears Grievances of 200 People at Janata Darshan, Directs Officials to Ensure Timely Resolution

गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- संवेदनशीलता से करें हर पीड़ित की मदद

Wed, 21 Oct 2026 12:54 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 21 Oct 2026 12:54 PM IST
सार

जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को उपचार का एस्टीमेट जल्द तैयार कराकर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
CM Yogi Hears Grievances of 200 People at Janata Darshan, Directs Officials to Ensure Timely Resolution
जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए उसकी समस्या का त्वरित और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याण और नागरिकों के जीवन में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जमीन पर अवैध कब्जा करने और कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा। पारिवारिक संपत्ति विवादों में संबंधित पक्षों से बातचीत कर समाधान निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने पर जोर दिया। साथ ही सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने वालों को दिया भरोसा
जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को उपचार का एस्टीमेट जल्द तैयार कराकर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जरूरतमंदों से आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली और कार्ड नहीं होने पर पात्र लोगों के कार्ड बनवाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आई महिलाओं से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट दी और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

गोशाला में गोवंश को खिलाई रोटी-गुड़, बच्चे का कराया अन्नप्राशन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को दुलारा और अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में परिजनों के साथ आए बच्चों से बातचीत की, उन्हें चॉकलेट दी और खूब पढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed