{"_id":"6ad873a5ed6b7ef02b095a9b","slug":"wood-trader-dies-after-falling-down-stairs-over-25-liquor-pouches-found-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीढ़ियों से गिरकर लकड़ी व्यापारी की मौत, कमरे में मिलीं शराब की 25 से अधिक पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीढ़ियों से गिरकर लकड़ी व्यापारी की मौत, कमरे में मिलीं शराब की 25 से अधिक पैकेट
Wed, 21 Oct 2026 01:43 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Wed, 21 Oct 2026 01:43 PM IST
सार
शुरुआती जांच में पता चला कि मनोज प्रथम तल पर सीढ़ियों के पास बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान अधिक नशे में होने के कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र में एक घर के अंदर लकड़ी व्यापारी मनोज विश्वकर्मा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सीढ़ियों से गिरने के कारण व्यापारी की मौत होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
कोतवाली के सीओ ओंकार दत्त तिवारी के अनुसार, घटनास्थल पर कमरे में बंटी-बबली शराब के 25 से अधिक पैकेट मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि मनोज प्रथम तल पर सीढ़ियों के पास बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान अधिक नशे में होने के कारण वह सीढ़ियों से नीचे गिर गया। नीचे लगे लोहे के गेट से सिर टकराने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।