{"_id":"6a61c42d66b29bdf450d9a7b","slug":"cm-yogi-inaugurated-and-laid-foundation-stones-for-projects-and-addressed-gathering-in-gorakhpur-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में सीएम योगी: 994 करोड़ की 14 परियोजनाओं की दी सौगात, बोले- आस्था पर प्रहार करने वाले अब बने आस्थावान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में सीएम योगी: 994 करोड़ की 14 परियोजनाओं की दी सौगात, बोले- आस्था पर प्रहार करने वाले अब बने आस्थावान
Thu, 23 Jul 2026 01:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:22 PM IST
सार
गोरखपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 994 करोड़ रुपये की 14 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले आस्था पर प्रहार करते थे, आज वही आस्थावान बनने का ठेका लेने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
- फोटो : @myogioffice/ अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर दौरे पर शुक्रवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 813 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का लोकार्पण और 181 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी आस्था पर प्रहार करते थे, आज वही आस्थावान बनने का ठेका लेने का दावा कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2007 से 2017 के बीच 10 वर्षों में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने 29 चीनी मिलों को बंद किया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय और शोषण किया, जिसे प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि आज 'नए उत्तर प्रदेश' में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश में सड़क संपर्क व्यवस्था पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है और सरकार लगातार आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम कर रही है।