फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demolition actions are being carried out based on disputes regarding building plans, for political reasons.

Gorakhpur News: जौहर विश्वविद्यालय बचाने को आगे आए कई संगठन, कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 23 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Demolition actions are being carried out based on disputes regarding building plans, for political reasons.
गोरखपुर। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण के विरोध में बुधवार को विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन कमिश्नर को सौंपा। उन्होंने ध्वस्तीकरण के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण एवं अस्वीकार्य बताया।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव मुहम्मद आसिम खान ने कहा कि रामपुर स्थित जौहर विश्वविद्यालय का निर्माण गरीब, वंचित और जरूरतमंद तबके के बच्चों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। उसके ध्वस्तीकरण से इन तबकों के हजारों बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। राजनीतिक कारणों से भवनों के मानचित्र संबंधी विवाद को आधार बनाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में पार्षद दल के नेता अशोक यादव, पार्षद शहाब अंसारी, पूर्व पार्षद कुद्दुश अली, पूर्व पार्षद इश्तेयाक अहमद, शकील अहमद अंसारी, हाजी कलीम अहमद फरजंद, अनवार आलम, नबीउल्लाह अंसारी, दिलीप निषाद, हाजी कलीम अहमद, मुर्तजा हुसैन रहमानी, अभय गुप्ता व राजू लारी सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed