फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi leads the way, with Gorakhpur following behind, holding the Tricolour.

हर घर तिरंगा: सीएम योगी आगे-आगे, तिरंगा थामे गोरखपुर पीछे-पीछे...सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जोश

Mon, 10 Aug 2026 12:19 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 12:19 PM IST
सार

नगर निगम परिसर से सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। उनके साथ सांसद रविकिशन, मेयर डॉ मंगलेश, सभी विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी चल रहे थे। यात्रा 11:36 बजे रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा शुरू होने से पहले ही नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे।

विज्ञापन
CM Yogi leads the way, with Gorakhpur following behind, holding the Tricolour.
सीएम योगी तिरंगा यात्रा में - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाथों में तिरंगा, सिर पर तिरंगे की टोपी और जुबां पर भारत माता की जय...। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नगर निगम से शुरू हुई यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। दुकानदारों से लेकर राहगीर और रेलवे स्टेशन के यात्री तक इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करते नजर आए।
विज्ञापन


नगर निगम परिसर से सुबह करीब 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा शुरू हुई। उनके साथ सांसद रविकिशन, मेयर डॉ मंगलेश, सभी विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी चल रहे थे। यात्रा 11:36 बजे रेलवे स्टेशन स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा शुरू होने से पहले ही नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे।
विज्ञापन

देशभक्ति के गीतों के बीच स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न समाज के लोग तिरंगा लेकर पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग हर घर तिरंगा अभियान की टी-शर्ट पहने हुए थे।

यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का उत्साह भी बढ़ता गया। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। छतों से लोग यात्रा को देखते रहे। पवन पंछी ग्रुप के कलाकारों ने विविध लोक नृत्यों की प्रस्तुति देकर माहौल में और रंग भर दिया। युवा मोबाइल से फोटो और रील बनाते रहे।
 

बलदेव प्लाजा के पास दुकानों से लोग बाहर निकल आए और यात्रा की वीडियो बनाने लगे। सड़क किनारे खड़ी छात्राएं भी इस खास पल को कैमरे में कैद करती दिखीं। कई लोग डिवाइडर पर चढ़कर यात्रा का वीडियो बनाते नजर आए। स्टेशन रोड पर भी लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन के बाहर यात्री और दुकानदार भी बाहर आ गए।

यात्रा के दौरान सभी की जुबान पर 'भारत माता की जय' का उद्घोष था। महाराणा प्रताप की प्रतिमा के पास पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने गुब्बारे छोड़े और इसके बाद सेल्फी लेकर इस पल को कैमरे में कैद किया। मुख्यमंत्री ने कुछ बच्चों को चॉकलेट भी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed