{"_id":"6a7f7ba2080d66e252040164","slug":"competitions-will-be-held-for-the-titles-of-uttar-pradesh-kesari-uttar-pradesh-kumar-and-veer-abhimanyu-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1418351-2026-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नागपंचमी 2026: उत्तर प्रदेश केसरी के लिए गोरखनाथ में जुटेंगे प्रदेशभर के 325 पहलवान, CM योगी देंगे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपंचमी 2026: उत्तर प्रदेश केसरी के लिए गोरखनाथ में जुटेंगे प्रदेशभर के 325 पहलवान, CM योगी देंगे पुरस्कार
Sat, 15 Aug 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:03 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के विजेताओं (तीनों) को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा, उप विजेताओं को 51 हजार रुपये और तीनों खिताबों में तीसरे स्थान पर रहने वाले दो-दो पहलवानों को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
गुरू गोरखनाथ मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर परिसर में नागपंचमी के उपलक्ष्य में पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता 16 और 17 अगस्त को होगी। इसमें उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और वीर अभिमन्यु खिताब के लिए प्रदेशभर के 325 पहलवान दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।
विज्ञापन
ये जानकारी शुक्रवार को शास्त्री चौक स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिनेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विजेताओं को 1.01 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीते कुछ साल से प्रतियोगिता का स्वरूप विराट कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेजों, स्पोर्ट्स छात्रावासों, विभिन्न मंडलों और जिलों से करीब 325 पहलवान प्रतिभाग करेंगे।
बताया कि उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार और उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु खिताब के विजेताओं (तीनों) को पुरस्कार के रूप में 1.01 लाख रुपये नकद व गदा, उप विजेताओं को 51 हजार रुपये और तीनों खिताबों में तीसरे स्थान पर रहने वाले दो-दो पहलवानों को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा सभी पहलवानों को प्रत्येक पर 500-500 रुपये की धनराशि खेल विभाग की तरफ से दी जाएगी। कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन 16 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से होगा जबकि समापन व पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम 17 अगस्त को अपराह्न तीन बजे होगा। समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि, खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन व पुरस्कार वितरण के लिए उपस्थित रहेंगे।