फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University: Spot counseling for 38 seats in Political Science on the 19th.

गोरखपुर विश्वविद्यलय : राजनीति विज्ञान में 38 सीटों पर स्पॉट काउंसलिंग 19 को

Sat, 15 Aug 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University: Spot counseling for 38 seats in Political Science on the 19th.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग 19 अगस्त को होगी। द्वितीय चरण की काउंसलिंग के बाद रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए राजनीति विज्ञान विषय में प्रवेश परीक्षा-2026 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

एमए राजनीति विज्ञान में छह सीटें रिक्त हैं। इनमें सामान्य वर्ग की तीन, ओबीसी की दो और एससी की एक सीट है। वहीं एमए राजनीति विज्ञान (स्ववित्तपोषित) में 32 सीटें खाली हैं। इनमें सामान्य की नौ, ईडब्ल्यूएस की चार, ओबीसी की 10, एससी की आठ और एसटी की एक सीट शामिल है।
विज्ञापन

अभिलेख सत्यापन 19 अगस्त को सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक राजनीति विज्ञान विभाग में होगा। प्रवेश अभ्यर्थियों की उपस्थिति, योग्यता, मेरिट और उपलब्ध सीटों के आधार पर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्र व अंकपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, टीसी, माइग्रेशन प्रमाणपत्र, अद्यतन आय व जाति प्रमाणपत्र, अधिभार प्रमाणपत्र और सभी की एक-एक स्वहस्ताक्षरित छायाप्रति लानी होगी। निर्धारित समय में सत्यापन कराने वाले अभ्यर्थियों की ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed