फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Construction work is in the final stage and is likely to be completed by July 30.

डीडीयू : मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा हीरक जयंती द्वार

Tue, 07 Jul 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Construction work is in the final stage and is likely to be completed by July 30.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का हीरक जयंती द्वार नए और भव्य स्वरूप में नजर आएगा। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल व कुलाधिपति का परिसर में इसी द्वार से आगमन होगा। एक और प्रवेश द्वार बन जाने से अभी मुख्य प्रवेश द्वार पर लग रहे जाम से भी निपटा जा सकेगा। अतिथियों के भी आवागमन में असुविधा नहीं होगी।
विश्वविद्यालय की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में 1.72 करोड़ रुपये की लागत से हीरक जयंती द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 30 जुलाई तक इसके पूरा होने की संभावना है। द्वार का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) करा रही है। परियोजना की स्वीकृत लागत जीएसटी सहित 1.72 करोड़ रुपये है। इसके सापेक्ष अब तक 1.63 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। पूरी परियोजना का खर्च विश्वविद्यालय अपनी निधि से वहन कर रहा है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य अक्तूबर 2025 में शुरू हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल लगभग 70 प्रतिशत सिविल कार्य हो चुका है। फिनिशिंग, सौंदर्यीकरण और विद्युत संबंधी कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं ताकि जुलाई के अंत तक द्वार का निर्माण पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना के तहत केवल भव्य प्रवेश द्वार ही नहीं बनाया जा रहा, बल्कि इसके बाईं ओर आधुनिक सोलर पार्किंग भी विकसित की जाएगी। इसके तैयार होने के बाद केंद्रीय पुस्तकालय के पास वर्तमान में संचालित पार्किंग को वहां से हटाकर नई पार्किंग में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे मुख्य परिसर में यातायात व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed