{"_id":"6a783905c93f358c0c04f87d","slug":"contractor-murder-in-gorakhpur-cornered-in-field-500-meters-from-his-home-and-hacked-to-death-with-a-sword-2026-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में ठेकेदार की हत्या: घर से 500 मीटर दूर खेत में घेरकर तलवार से काटा, ब्रह्मभोज में कर रहे थे भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में ठेकेदार की हत्या: घर से 500 मीटर दूर खेत में घेरकर तलवार से काटा, ब्रह्मभोज में कर रहे थे भोजन
Sun, 09 Aug 2026 02:05 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:05 PM IST
सार
गोरखपुर में ब्रह्मभोज में ठेकेदार पर खंती से हमला किया। इलाज के बहाने ले जाते समय घेरकर तलवार से काट डाला। वारदात के बाद एक आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आदेश चौधरी हत्याकांड की रंजिश में वारदात की आशंका जताई जा रही है। सात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी लिखी गई है। नौ लोग हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल और मृतक ठेकेदार की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में शनिवार शाम बिजली विभाग के ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी (52) की हत्या कर दी गई। वह गांव में ब्रह्मभोज में शामिल होकर भोजन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पीठ में खंती से हमला किया गया।
आरोप है कि घायल शिव कुमार को इलाज के बहाने टेंपो से ले जाया गया। ढेबरा-हाता मार्ग पर हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज के पास आरोपियों ने टेंपो को रोक लिया। शिव कुमार जान बचाकर नारायणपुर की ओर भागे लेकिन हमलावरों ने करीब 500 मीटर दूर खेत में घेरकर तलवार से कई वार कर हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, सीओ खजनी दीपांशी राठौर समेत आसपास के आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव उठाने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध भी किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। तनाव को देखते हुए अहिरौली-बारीपुर चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया। घटना के बाद चौराहे की दुकानें बंद हो गईं।
मूल रूप से अहिरौली गांव निवासी शिव कुमार परिवार के साथ गोरखपुर शहर के गांधीनगर में रहते थे। वह बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदार थे। उनके बेटे आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। छेदी चौधरी के घर आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए शिव कुमार गांव आए थे और लुंगी व टी-शर्ट पहनकर वहां भोजन करने बैठे थे।
ग्रामीणों के अनुसार, छेदी चौधरी के पड़ोसी और पटीदार आदेश चौधरी की करीब दो साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शिव कुमार के परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि आदेश चौधरी हत्याकांड के बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद के चलते शिव कुमार की हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
इधर, पुलिस ने शिव कुमार के बेटे की तहरीर पर सात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें से चार नामजद और एक महिला समेत नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वारदात के बाद एक आरोपी का थाने में आत्मसमर्पण
हत्या के बाद देर शाम आशुतोष चौधरी नामक व्यक्ति सिकरीगंज थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ समेत पुलिस के अन्य अधिकारी देर रात तक थाने में मौजूद रहे।

आदेश हत्याकांड में कई लोग गए थे जेल
आदेश चौधरी हत्याकांड में शिव कुमार के भाई-पटीदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शिव कुमार और उनका परिवार गोरखपुर शहर में रहता है। शिव कुमार का घर और समाज में अच्छा प्रभाव था। माना जा रहा है कि इसी वजह से उनकी हत्या की गई है। घटना के बाद त्रिपाठी परिवार के रिश्तेदार और शुभचिंतक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। परिवार की चौराहे पर कई दुकानें हैं। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

पुरानी रंजिश में हत्या की बात सामने आई है। देर शाम एक युवक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- दिनेश कुमार पुरी, एसपी दक्षिणी