फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Contractor murder in Gorakhpur of UP Legal battle stemming from a dispute escalated into deadly enmity

UP: जिस रंजिश से शुरू हुई थी कानूनी लड़ाई, वह जानलेवा दुश्मनी तक पहुंची; ठेकेदार की हत्या की पूरी कहानी

Sun, 09 Aug 2026 02:54 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 09 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

गोरखपुर में ब्रह्मभोज में ठेकेदार पर खंती से हमला किया। इलाज के बहाने ले जाते समय घेरकर तलवार से काट डाला। वारदात के बाद एक आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आदेश चौधरी हत्याकांड की रंजिश में वारदात की आशंका जताई जा रही है। सात के खिलाफ नामजद प्राथमिकी लिखी गई है। नौ लोग हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन
Contractor murder in Gorakhpur of UP Legal battle stemming from a dispute escalated into deadly enmity
gorakhpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गोरखपुर में बिजली ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के पीछे करीब पांच साल पहले क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुई रंजिश को माना जा रहा है। इस रंजिश में एक युवक की हत्या दो साल पहले हो चुकी है। मामले में कानूनी लड़ाई चल रही है।
विज्ञापन


पांच अगस्त 2024 को दीपू चौधरी के बेटे आदेश चौधरी (24) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस शाम आदेश के चाचा विनोद चौधरी बारीपुर चौराहे पर गए थे। आरोप है कि वहां गांव के आठ-दस युवकों ने किसी बात को लेकर उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि शिकायत लेकर वह थाना पहुंचे लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उसी शाम करीब सात बजे आदेश गांव में संतोष तिवारी के घर हरिकीर्तन के भंडारे में गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि विनोद के थाने जाने की जानकारी मिलने के बाद हमलावरों ने आदेश पर हॉकी-डंडे से हमला कर दिया था। इसी बीच एक आरोपी ने तमंचे से कई गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। तीन भाइयों में सबसे बड़ा आदेश आर्किटेक्ट की पढ़ाई करता था। आदेश के भाइयों अभिषेक और विवेक का कहना था कि आदेश का किसी से कोई विवाद नहीं था।

 

शिवकुमार के शरीर पर घाव के कई निशान, हाथ कटकर हो गया था अलग
बिजली ठेकेदार शिवकुमार की हत्या कितनी बेरहमी से की गई, इसका अंदाजा उनके शव पर मिले घावों से लगाया जा सकता है। हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर उनका एक हाथ काट दिया। गर्दन और सिर का आधा हिस्सा भी कटकर अलग हो गया था। 
 
विज्ञापन

पेट, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों पर गहरे घाव के निशान मिले हैं। शव की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। एसपी दक्षिणी के अनुसार, शरीर पर कई गंभीर चोटें हैं। घटना के दौरान राहुल नाम के एक युवक के हाथ में भी गहरे घाव मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
 

शिव कुमार को तीन बार बुलाने गया था आरोपी
अहिरौली खुर्द। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शिवकुमार त्रिपाठी को बुलाने के लिए आरोपी तीन बार उनके घर गया था। पुलिस के मुताबिक, छेदी का बेटा बिंद निवास शिवकुमार को ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए बुलाने पहुंचा था। 
 

तीसरी बार बुलाने पर शिवकुमार उसके साथ चले गए। वहां खाना खाने के दौरान राहुल नाम के युवक से उनका विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राहुल ने खंती से शिवकुमार पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी का भाई उन्हें उपचार कराने के बहाने ई-रिक्शे में बैठाकर ले जाने लगा। आरोप है कि रास्ते में अन्य आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

 

ब्रह्मभोज में गए शिवकुमार फिर नहीं लौटे
शहर के गांधीनगर स्थित मकान से शनिवार को शिवकुमार त्रिपाठी ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए निकले थे। हत्या की जानकारी घर पहुंची तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। शिवकुमार के तीन भाई हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। पिता की हत्या के बाद बेटे के सामने परिवार की जिम्मेदारी भी आ गई है।
 

मुकदमे की पीड़ा के बाद अब खोने का सदमा भी
शिवकुमार की मौत ने परिवार को उस मोड़ पर ला खड़ा किया है, जहां एक तरफ पुराने मुकदमे की पीड़ा है तो दूसरी तरफ अपनों के बीच हुई हत्या का सदमा। ग्रामीणों का कहना था कि एकलौते बेटे ने पिता को खो दिया और पत्नी के सामने जीवन का सहारा छिन गया। घर में आने-जाने वालों की भीड़ है लेकिन परिवार को संभालने के लिए किसी के पास शब्द नहीं हैं।

यूपी में ठेकेदार की हत्या
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में शनिवार शाम बिजली विभाग के ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी (52) की हत्या कर दी गई। वह गांव में ब्रह्मभोज में शामिल होकर भोजन कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पीठ में खंती से हमला किया गया। आरोप है कि घायल शिव कुमार को इलाज के बहाने टेंपो से ले जाया गया। ढेबरा-हाता मार्ग पर हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज के पास आरोपियों ने टेंपो को रोक लिया। शिव कुमार जान बचाकर नारायणपुर की ओर भागे लेकिन हमलावरों ने करीब 500 मीटर दूर खेत में घेरकर तलवार से कई वार कर हत्या कर दी।

 

घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, सीओ खजनी दीपांशी राठौर समेत आसपास के आठ थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव उठाने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध भी किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। तनाव को देखते हुए अहिरौली-बारीपुर चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया। घटना के बाद चौराहे की दुकानें बंद हो गईं।

 

मूल रूप से अहिरौली गांव निवासी शिव कुमार परिवार के साथ गोरखपुर शहर के गांधीनगर में रहते थे। वह बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदार थे। उनके बेटे आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता हैं। छेदी चौधरी के घर आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए शिव कुमार गांव आए थे और लुंगी व टी-शर्ट पहनकर वहां भोजन करने बैठे थे।

 

ग्रामीणों के अनुसार, छेदी चौधरी के पड़ोसी और पटीदार आदेश चौधरी की करीब दो साल पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शिव कुमार के परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि आदेश चौधरी हत्याकांड के बाद से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही थी। इसी विवाद के चलते शिव कुमार की हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

 

इधर, पुलिस ने शिव कुमार के बेटे की तहरीर पर सात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसमें से चार नामजद और एक महिला समेत नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed