{"_id":"6146076cf491ad2a3d61ce5a","slug":"accused-of-molesting-made-objectionable-photo-viral-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: दुष्कर्म के आरोपी ने वायरल कर दी आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर: दुष्कर्म के आरोपी ने वायरल कर दी आपत्तिजनक फोटो, केस दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस को दी तहरीर में उसने लिखा है कि महराजगंज के कोतवाली इलाके के मिर्जापुर पकड़ी गांव निवासी अशफाक उल्लाह खान ने नौकरी दिलाने व शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
गोरखपुर में दुष्कर्म के आरोपी द्वारा पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो वायरल किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि वह पीड़िता को मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा था। ऐसा न करने पर उसने फोटो वायरल कर दी। शाहपुर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी और उसके एक साथी के विरुद्ध धमकी देने और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर की एक युवती शाहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहती है। पुलिस को दी तहरीर में उसने लिखा है कि महराजगंज के कोतवाली इलाके के मिर्जापुर पकड़ी गांव निवासी अशफाक उल्लाह खान ने नौकरी दिलाने व शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए रुपये भी वापस नहीं कर रहा है। आरोपी इस समय गोरखनाथ क्षेत्र के रसूलपुर में रहता है। एसएसपी के आदेश पर शाहपुर पुलिस ने अशफाक उल्लाह के खिलाफ दुष्कर्म, जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज किया।
विवेचक ने इस प्रकरण में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया है। जिसके बाद आरोपी फोन करके सुलह करने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि बात न मानने पर जान से मारने की धमकी देता है। अब वह पीड़िता के मोबाइल पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजने के साथ उसे वायरल कर रहा है।