सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Crowds gathered in churches on the day of sacrifice of Lord Jesus Christ, who gave the message of peace and unity.

Gorakhpur News: गिरिजाघरों में हुईं विशेष प्रार्थना, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 04 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in churches on the day of sacrifice of Lord Jesus Christ, who gave the message of peace and unity.
विज्ञापन
गोरखपुर। दुनिया को शांति और एकता का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस ‘गुड फ्राइडे’ पर गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना आयोजित की गई। सभा में मसीही समाज के लोगों ने क्रूस से दी गई सात वाणियों पर चिंतन कर प्रभु के बलिदान को याद किया।
Trending Videos

सफेद वस्त्र पहन कर हाथों में गुल्लक और बाइबिल लिए गिरजाघर में आए लोगों ने उपवास के दौरान बचाए भोजन का अंश और रकम चर्च में सेवा कार्यों के लिए दान किया। सेंट जोसेफ महा गिरजाघर में क्रूस यात्रा निकाली गई। प्रभु यीशु के क्रूस पर मुक्तिदाई बलिदान दिवस को स्मरण करने वाली धार्मिक पूजन विधि पास्टर के साथ प्रारंभ करते हुए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित सेंट जोसेफ गिरजाघर में फादर जीजो एंथोनी के नेतृत्व में क्रूस का जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हुए प्रभु यीशु के क्रूस पर दिए गए बलिदान को स्मरण किया। फादर जीजो एंथोनी ने बताया कि प्रभु यीशु ने मानवता के कल्याण के लिए अपने प्राणों का त्याग किया। वहीं, धर्मपुर के सेंट एंथोनी चर्च में फादर डोमिनिक और फादर साबू के नेतृत्व में ‘क्रूस रास्ता’ जुलूस निकाला गया।
बशारतपुर स्थित सेंट जॉन चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ, जहां लखनऊ से आए वक्ता ने प्रभु यीशु के अंतिम वचनों पर प्रकाश डाला। पादरी बाजार के सेंट मार्क चर्च में पादरी संजय विंसेंट ने आराधना सभा का संचालन करते हुए बताया कि लगभग दो हजार वर्ष पूर्व प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के उद्धार के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। शास्त्री चौक स्थित क्राइस्ट चर्च में भी नागपुर से आए वक्ता ने प्रभु के वचनों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
शहर के अन्य चर्चों में असेंबली ऑफ बिलीवर चर्च, फुल गोस्पल चर्च, यूनियन चर्च, सेंट एंड्रयूज चर्च सहित कई स्थानों पर भी विशेष सभाएं आयोजित की गईं। भीड़ अधिक होने के कारण कई चर्चों में बाहर बड़े स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण किया गया।
वहीं, गुड फ्राइडे के तीसरे दिन प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की मान्यता के साथ ईस्टर का पर्व मनाया जाता है। ईस्टर के कार्यक्रम शनिवार मध्यरात्रि से प्रारंभ होंगे। रविवार को सेंट जॉन चर्च से शाम बजे झांकी निकाली जाएगी, जो शाम तीन बजे क्राइस्ट चर्च तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed